दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के अधिकारियों ने भाग लिए। प्रमंडलीय आयुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह जानकारी बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।