चैनपुर: ऑक्सफ़ोर्ड में ग्रैंडपैरेंट्स डे सह ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन, एनपीयू के कुलपति और पांकी विधायक ने 96 बच्चों को दी उपाधि
चैनपुर प्रखंड के शाहपुर के न्यू टाऊनशिप स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार दोपहर 1 बजे तक ग्रैंडपैरेंट्स डे सह ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। मौके पर बाल वाटिका से पहली कक्षा में आए 96 छात्रों को उपाधि देकर सम्मानित किया गया I कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह शामिल हुए।