फतेहपुर: चिल्ला पुल के पास तेज रफ्तार लोडर ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया जाम
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक मासूम की जान ले गया। अज्ञात लोडर की जोरदार टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर करीब चार घंटे तक जाम लगाए रखा। रात करीब 8 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव