पीलीभीत: शारदा का जलस्तर और बढ़ा, धनाराघाट पेंटून पुल दूसरे दिन भी बंद
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट पेंटून पुल पर शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दूसरे दिन भी आवागमन पूरी तरह बंद रहा। रविवार को नदी का पानी शनिवार की तुलना में और बढ़ गया, जिससे पुल के आगे का संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। यात्रियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एहतियातन पुल पर यातायात रोक दिया है।