टीकमगढ़: टीकमगढ़ में श्री राम जन्मोत्सव के लिए 6 टोलियों ने घर-घर निमंत्रण बांटे, 30 मार्च को 1100 दीपकों से भजन संध्या का आयोजन
टीकमगढ़ में श्री राम जैन महोत्सव की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। श्री राम जन्मोत्सव परिवार की ओर से रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरुवार को राम भक्तों ने 6 टोलिया बनाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र बांटे। 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष पर नजर बाग मंदिर में 1100 दीपकों से भजन संध्या का आयोजन होगा।