रसूलाबाद: कहिंजरी बिजली घर के समीप बीते दिनों लोडर और ऑटो की भिड़ंत में पिता-पुत्री की हुई मौत, मां गंभीर घायल, मामला दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के कपराहट बड़ा गांव निवासी आकाश पुत्र दीपू ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता दीपू उर्फ दिलीप व मां सोनम और करीब 6 वर्षीय बहन नैना उर्फ प्रांसी के साथ 9 मई को ऑटो से एक गेस्ट हाउस में सफाई कार्य करने जा रहे थे।कहिंजरी बिजली घर के समीप एक लोडर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे