सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र की लोहराकोट गांव के महिलाओं ने लगातार गांव में बढ़ती नशाखोरी से परेशान होकर अवैध महुआ शराब, गांजा की बिक्री बंद कराने सरपंच सरस्वती गणेश श्रीवास के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंची। जहां महिलाओं में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को अवैध बिक्री बंद कराने की मांग की है। बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव को भी ज्ञापन सौंपा गया है।