झांसी: तमंचा सटाकर दलित से बोले- कपड़े उतारो, 10 चप्पल मारी, प्रेमनगर पुलिस ने तीनों को पकड़ा, एक आरोपी की तलाश
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2025 तमंचा सटाकर दलित से बोले- कपड़े उतारो, 10 चप्पल मारी, प्रेमनगर पुलिस ने तीनों को पकड़ा एक आरोपी की तलाश आपको बतादे झांसी में दलित युवक को 4 बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। उसे सिगरेट पिलाने के बहाने घर ले गए। फिर 4 सेकेंड में 10 चप्पल मारीं। थप्पड़ों, लातों, घूंसों और डंडों की बारिश कर दी। तमंचा सटाकर बोले कपड़े उतरो हड़काया भी।