झाँसी में सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को वर्कशॉप वैगन मरम्मत कारखाना और ऑपरेटिंग सुपरकिंग के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में वर्कशॉप वैगन मरम्मत कारखाना टीम ने ऑपरेटिंग सुपरकिंग को 4 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।