झांसी जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी बदहाल सुरक्षा व्यवस्था के चलते सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो गुरुवार को 3 बजे सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा कुत्ता खुलेआम मरीज के बेड पर आराम फरमाता दिख रहा है। यह चौंकाने वाला दृश्य अस्पताल प्रशासन के उन सभी दावों की पोल खोलता है।