शहर के प्रतिष्ठित अटल एकता पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं। पार्क के कुछ कर्मचारियों का ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्क में तैनात कर्मचारी एक जगह बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं।