इटावा: जीआरपी ने दो साल बाद वारंटी गैंग्स्टर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Etawah, Etawah | Jan 10, 2026 जीआरपी ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंग्स्टर के एक वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया। फफूंद जीआरपी चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने कांस्टेबल छविराम सिंह तथा महेंद्र सिंह ने शनिवार को दो साल से फरार चल रहे वारंटी सोनू उर्फ राज कुमार निवासी पढिन थाना कोतवाली जिला औरैया को फफूंद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।