बांदा: शहर के स्टेडियम के पास युवक ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, फिर तालाब में कूदा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Dec 19, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेडियम के पास अज्ञात कारणों से युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद युवक तालाब में कूद गया है। वहीं सूचना पर पहुंची डायल यूपी 112 पुलिस नें उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेडियम के पास का निवासी है।