कटनी ग्रामीण: टहकारी में अनियंत्रित हुई बाइक, 46 वर्षीय व्यक्ति घायल इलाज जारी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत टहकारी में भाटिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 46 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश पटेल, उम्र 46 वर्ष, अपने रिश्तेदारी गांव चिरौहला से अरहाई जा रहे थे।