असरगंज: श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने कमराय कच्ची कांवरिया पथ से मुंगेर सीमा तक किया निरीक्षण
आयुक्त ने शौचालय , पानी की व्यवस्था , कच्ची सड़क पर बालू बिछाओ तथा बिजली और धर्मशाला का जायजा लिया।वहीं उन्होंने बांका डीएम को फ़ोन कर संबंधित एजेंसी को रास्ते में उत्तम क्वालिटी के बालू बिछवाने का निर्देश दिया ताकि कांवरीया को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।वहीं जायजा लेने के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।