आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत समिति महाराजगंज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने की । बैठक में वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही की कार्ययोजना की पुष्टि के साथ वर्ष 2025–26 की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया । बैठक में पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई ।