कर्वी: ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में बुधवार सुबह 7 ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक लवकुश (पुत्र रामकृपाल) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।