नर्मदापुरम: पांजराकला में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव पांजराकला में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुई इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने माँ भगवती के दर्शन एवं पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।