गौरिहार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बारीगढ़ में हुआ पथ संचलन
रविवार की शाम करीब 5 बजे बारीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री भैया श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, मंडल अध्यक्ष चतुर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।