बेतिया: कोचिंग से लौटकर बिना बताए निकला छात्र, ट्रेन से कटकर मौत, घर में मचा कोहराम, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गनौली ढाला के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोचिंग से पढ़कर घर लौटा एक इंटर छात्र बिना बताए कहीं निकल गया और फ़ोन से परिजनों को सूचना मिली कि उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेजा।