हुसैनाबाद: दंगवार में जल्द खुलेगी यूनियन बैंक की शाखा, सर्वे पूरा ।
हुसैनाबाद के दंगवार क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बैंकिंग की बड़ी सुविधा मिलने वाली है। झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर की पहल पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को रांची से पहुंचे बैंक अधिकारी रॉबिन लकड़ा ने दंगवार में स्थल का निरीक्षण और सर्वे किया। उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद