मैनपुरी: भारतीय शूटिंग बॉल टीम ने नेपाल को हराकर जीत दर्ज की, मैनपुरी में खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
भारतीय शूटिंग बॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल के खिलाफ आयोजित टेस्ट सीरीज़ में 5-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। काठमांडू में 7 से 9 अप्रैल तक चली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में भारतीय टीम ने हर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार तालमेल व अनुशासन का परिचय दिया।