जयपुर: शिप्रापथ थाना इलाके के जगन्नाथपुरी 2 में निर्माणाधीन भवन के 8 फीट पानी के टैंक में 2 बच्चियों की डूबने से हुई मौत
Jaipur, Jaipur | May 6, 2026 शिप्रापथ थाना इलाके के जगन्नाथपुरी सेकंड में एक निर्माणधीन मकान के काम के दौरान घर में बनाए गए 8 फीट गहरे टैंक में दो मासूम बच्चियों के डूबने से हुई मौत। बच्चियां शाम को खेल रही थी काफी समय निकल गया नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की काफी समय ढूंढने के बाद पास बन रहे मकान के टैंक के पास खुली मिली चप्पलों से बच्चियों की डूबने से हुई मौत का पता चला।