मिले जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना परिसर में शनिवार की दोपहर कैमूर एसपी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोग पहुंचे रहे। अपनी-अपनी समस्याओं को कैमूर एसपी के समक्ष रखा। जहां बारी-बारी से फरियादियों की बात एसपी ने सुनकर संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।