कोल: मडराक में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला 22 दिन से लापता बुजुर्ग का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 5, 2024 अतरौली कस्बे से 22 दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग व्यक्ति का शव मडराक क्षेत्र में पड़ा मिला है। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त हरप्रसाद के रूप में कर ली। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।