गिरिडीह: सरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप।
सरिया थाना क्षेत्र के पोटमा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता चंचला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।