मड़ावरा थाने में रविवार को सुवह 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्रधिकारी ने पुलिस ध्वज के महत्व पर चर्चा की और पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।