नैनवां: नैनवां क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में नहाते समय 14 वर्षीय छात्रा की साइलेंट अटैक से हुई मौत
Nainwa, Bundi | Dec 31, 2025 नैनवां उपखंड क्षेत्र के ग्राम बासी में एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। 8वीं कक्षा में अध्ययनरत महज 14 वर्षीय होनहार छात्रा हर्षिता सोनी की संदिग्ध रूप से साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा घर में अकेली थी और बाथरूम में नहाने गई थी, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी ।