गुना नगर: कैंट थाना प्रभारी लाइन अटैच, कोतवाली टीआई को केंट भेजा, कोतवाली की कमान भदोरिया देखेंगे
गुना जिले में बढ़ते अपराधों के बीच कुछ थानों में फेरबदल किए गए हैं। जिसमें सबसे बड़ी कार्रवाही में केंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया को लाइन अटैच किया गया है। कैंट थाना क्षेत्र में ही टेकरी मंदिर की डकैती का मामला बड़ा था और लगातार कैंट क्षेत्र में ही चोरियों की वारदात ज्यादा हो रही थी। वही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव को केंट थाना की कमान सौंप गई है