बटियागढ़: डौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए राज्यमंत्री लखन पटेल
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज शुक्रवार शाम डौली गांव पँहुचे और यंहा चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए,लखन पटेल ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और श्रीमद्भागवत कथा में आरती कर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई,लखन पटेल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा कर चर्चा कर संवाद भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे