बटियागढ़: जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, खामियां सुधारने के दिए निर्देश
दमोह जिला कलेक्टर सुधीर कोचर आज बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पँहुचे,कलेक्टर ने यंहा opd,वार्डो में साफ सफाई,पेयजल,बैठक व्यवस्था,मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं,सुविधाओ का बिंदुबार जायज़ा लिया और अधीनस्थ अमले को खामियां सुधारने के निर्देश दिए,कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकताओं में से एक है,इसी सिलसिले में निरीक्षण जारी है