रायबरेली: सदर तहसील अंतर्गत जनरेटर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पाया आग पर काबू
Raebareli, Raebareli | May 22, 2026
22 मई शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सदर तहसील मे उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्युत आपूर्ति करने वाले जनरेटर मे अचानक आग लग गई। आग लगते ही तहसील में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानंन सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है ।भीषण गर्म होने की वजह से आग लगने का कारण बताया गया।