झांसी: बडागांव थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में वांछित आरोपी को गढ़मऊ रोड से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Dec 1, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बडागाँव पुलिस टीम ने एससी एसटी एक्ट में एक वांछित आरोपी को ग्राम छपरा के बाहर बने नहर के पुल के पास गढ़मऊ रोड से रविवार समय करीब सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार किया है।