अरवल: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजनों की शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 10, 2026 पुलिस अधीक्षक, अरवल ने बुधवार को आमजनों की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।