कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर पुलिस आयुक्त ने भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण
बुधवार 12 बजे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सरसैया घाट पर गंगा स्नान हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल महोदय द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर महोदय ने सरसैया घाट का निरीक्षण कर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।