कानपुर: नवशील धाम चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दो लोगों की मौत और दस घायल
बिठूर घाट गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो कल्याणपुर नवशील धाम चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया।खचाखच भरे ऑटो में एक दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया हादसे में दो की मौत हो गई,जबकि महिलाओं-बच्चों समेत 10 घायल हो गए। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।