हरदोई: हरदोई में सियासी घमासान, सांसद के बयान पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया करारा पलटवार
Hardoi, Hardoi | Jan 17, 2026 हरदोई सदर सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा हरदोई नगर पालिका को जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तुलना में बदहाल बताए जाने के बयान ने जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।सांसद जयप्रकाश रावत के इस बयान के तुरंत बाद नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोर्चा संभालते हुए सधे,लेकिन तीखे शब्दों में जवाब दिया।