हरदोई: भीषण ठंड से लोग बेहाल, कोहरे के चलते दृश्यता 20 मीटर से भी कम
Hardoi, Hardoi | Jan 17, 2026 भीषण ठंड का प्रकोप जारी है वहीं कोहरे से दृश्यता 20 मीटर से भी कम होने से यातायात मानो थम सा गया है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। वहीं ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका 24 घण्टे अलाव जलवा रही है। जिला प्रशासन ने अपील जारी कर लोगों से ठंड से बचने की सलाह दी है।