चंदनकियारी: अमलाबाद से लापता दो सगी बहनें दिल्ली से सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता
चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव से 18 जून 2026 को लापता हुई दो सगी बहनों को पुलिस ने नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।गुरुवार समय 1 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि मुस्तकीन साईं की पुत्री 21 वर्षीय यास्मीन खातून और 18 वर्षीय सान्या खातून के अचानक गायब होने पर परिजनों ने अमलाबाद ओपी में कांड संख्या 75/26 के तहत मामला दर्ज कराया था।