मोहनिया: रामगढ़ विधानसभा से राजद प्रत्याशी अजीत सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, अनोखे समर्थक ने पूरा शरीर हरा दिखाया
Mohania, Kaimur | Oct 20, 2025 रामगढ़ विधानसभा से राजद प्रत्याशी और राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने सोमवार की दोपहर 2:30PM बजे नामांकन पर्चा दाखिल किया,इस दौरान पूरे शरीर पर हरा कलर लगाए अनोखा समर्थक भी दिखा।अजीत सिंह ने कहा कि बदलाव सबसे बड़ा मुद्दा है बिहार में बेरोजगारी मुक्त,पलायन मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त बिहार होना चाहिए।