रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 18 स्थित चौपड़ा मोहल्ला, किले रोड पर पानी की ऊँची टंकी पर चढ़कर पतंगबाज़ी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक कई फीट ऊँचाई पर खड़े होकर जान जोखिम में डालते हुए पतंग उड़ा रहे हैं। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, ऐसे में संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था।