नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। इसी के तहत आज शुक्रवार 1 बजे नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के अध्यक्ष पद हेतु तीन अभ्यर्थियों द्वारा नाजीर रसीद कटवाकर नामांकन पत्र क्रय की गई इनमें मनोरमा देवी, बनलता देवी एवं वीणा देवी के नाम शामिल है।