मेरठ: मेरठ कचहरी में अवैध हथियारों पर चला हथौड़ा, 156 मुकदमों से जुड़े चाकू, छुरे और तमंचे किए गए नष्ट, वीडियो आया सामने
मेरठ में 156 मुकदमों के अवैध हथियारों पर पुलिस ने हथौड़ा चलाया। ये सभी हथियार विभिन्न मुकदमों से जुड़े हुए हैं। कचहरी में इन हथियारों पर हथौड़ा चलाकर इन्हें नष्ट किया गया है। कचहरी में एसीएम और सीओ सिविल लाइन की मौजूदगी में 156 मुकदमों से संबंधित अवैध हथियारों पर हथौड़ा चलाकर नष्ट कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या तमंचे, छुरे, चाकू और हथियार शामिल थे।