पाड़ो चौक स्थित दुकान के कमरे में फंदे से झूलता हुआ युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार की सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव परिजन के हवाले कर दिया गया।