कासगंज: जिले के डीएम प्रणय सिंह के प्रयास से सोरों घाटों के विकास के लिए 15.31 करोड़ की मंजूरी मिली
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के प्रयासों से सोरों तीर्थ क्षेत्र के कुंड और घाटों के विकास हेतु 15.31 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। योजना के तहत घाटों का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और फव्वारों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की डिजाइनिंग उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा की गई है। कार्य पूर्ण होने के बाद सोरों घाटों का स्वरूप आधुनिक होगा।