सोनबरसा: सोनबरसा में एनएच-22 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, स्कूल वैन की आशंका पर जांच तेज
सोनबरसा थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित फरछहिया के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान फतहपुर थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी मो. जौहर अली (पिता- शमशे आलम) के रूप में की गई है जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।