हैदरगढ़: हैदरगढ़ ब्लॉक सभागार में पीआरडी जवान गया प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित, दी गई विदाई
विकास खंड हैदरगढ़ में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में पीआरडी जवान गया प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह सोमवार करीब 1 बजे आयोजित किया गया। यह समारोह ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अरविंद बाजपेई की उपस्थिति में सेवानिवृत्त जवान गया प्रसाद को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।