प्रखंड के चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचायत क्षेत्र के बुजुर्गों,असहायों एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।इस जनकल्याणकारी कार्य से जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और पंचायत में सराहना का माहौल बना। इस अवसर पर मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने कहा कि पंचायत को मात्र 100 कंबल ही प्राप्त हुए थे।