कुटुंबा प्रखंड में चल रहा राजस्व महाभियान किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। भूमि से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और वर्षों पुरानी समस्याओं के निष्पादन में इस महाभियान से किसानों को बड़ी सहूलियत मिली है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) स्नेह रंजन ने बताया कि सरकार की यह पहल सराहनीय है, जिससे नामांतरण, पारिवारिक बंटवारा और जमाबंदी सुधार जैसे