आगरा: रामबाग निवासी की फर्जी अपहरण की कहानी का खुलासा, कपड़ा व्यापारी की झूठी कहानी बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार
पैसे के लेनदेन को लेकर रची गई फर्जी अपहरण और लूट की साजिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कपड़ा व्यापारी सतीश अग्रवाल ने अपहरण का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह झूठा निकला। पुलिस को आपसी विवाद और लेनदेन की सच्चाई मिली। डीसीपी सिटी के निर्देश पर टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।